Search This Blog

Saturday, May 10, 2008

सयाली भगत is लेडी किसिंग किंग

वैसे तो किसिंग किंग इमरान हाश्मी माने जाते हैं लेकिन सयाली भगत को इमरान को किस करके मज़ा आ गया।

मिस इंडिया रह चुकी सयाली भगत ने बोलीवुड में एंट्री ली और अपनी पहली ही फ़िल्म 'द ट्रेन' मे ये बता दिया की वो कितने बोल्ड सीन दे सकती हैं।वैसे भी आजकल क्रिकेट और बोलीवुड का कुछ ऐसा संगम हो गया है की दोनों का ही चोली दामन का साथ हो गया है। सयाली ने भी इसी परंपरा को आगे बढाया है।

हाल ही में उन्होंने टीवी पर राहुल द्रविड़ और इरफान पठान को प्रपोस किया है।सयाली ने अपने अनुभव बताते हुए इस बात का ज़िक्र किया कि उन्हें इमरान हाशमी के साथ किसिंग सीन करने में बहुत आनंद आया। अब इमरान को कितना मज़ा आया इस बात का खुलासा तो इमरान ही कर सकते हैं।

Friday, May 2, 2008

शाहिद और करीना फ़िर साथ साथ

टशन के फ्लॉप हो जाने से करीना के कॅरिअर को खासा झटका लग सकता और इसीलिए वो एक बार फ़िर अपनी और शाहिद की जोड़ी से दर्शकों को दीवाना बनाना चाहती है। फ़िल्म 'जब वी मेट' की अपार सफलता के बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी एक बार फ़िर बड़े परदे पर छाने को तैयार है। बोनी कपूर की फ़िल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' में शाहिद और करीना को आप सभी एक बार फ़िर साथ में देखेंगे।वैसे तो ये फ़िल्म 2 साल पहले ही बन चुकी थी लेकिन इसकी डबिंग बाकी रह गई थी। इसके बाद शाहिद और करीना के बीच क्या हुआ इस बात से आप सभी वाकिफ ही हैं लेकिन ख़बर है कि दोनों ने ही फ़िल्म की डबिंग शुरू कर दी बोनी कपूर इस बात का अच्छा फायदा उठाते हुए फ़िल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। अब दर्शकों से भी सब्र नहीं हो रहा है और एक अच्छी फ़िल्म देखने को तरस रहे हैं। waise bhi kareena aur shahid kapoor ke jodi best hai .

नेहा ओबरॉय को किस और बोल्ड सिन से नफरत

संजय गुप्ता की भतीजी नेहा ओबरॉय बोलीवुड में कदम रख चुकी हैं लेकिन अपनी ख़ुद की शर्तों पर। नेहा का कहना है कि वो खुले विचारों की हैं लेकिन इसके बावजूद वो बोल्ड सीन नहीं दे सकतीं।
नेहा ने फ़िल्म दस कहानियाँ में भी काम किया है और जल्द ही उनकी अगली फ़िल्म "वुडस्टोक विला" रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में वो एक रेशमा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसी फ़िल्म से अनुपम खेर का बेटा सिकंदर खेर भी बोलीवुड में कदम रखने जा रहा है।नेहा ने बताया कि उन्हें स्क्रीन के सामने कपड़े उतारने का कोई शोक नहीं हैं और वो इसमें बहुत ही असहज महसूस करती हैं।
ये तो रहे नेहा के विचार लेकिन वो कब तक इस इंडस्ट्री में अपने नियमों पर चल पाती हैं इसका फ़ैसला तो वक्त ही करेगा। लेकिन आज के प्रतियोगिता मे नेहा को सफलता पाने के लिए ये सब तो करना ही पड़ेगा वरना नेहा भी लम्बी रेस तक नही जा सकती ।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Post Via Mail

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner