Wednesday, May 14, 2008

तनुश्री अपने आप को बेहद आलसी मानती है। उसका कहना है कि जब उसे शूटिंग से फुरसत मिलती है तो वह घर में बडी देर तक नहाना पसंद करती है। वह खूब भोजन करने का आनंद लेती है और देर तक सोती है। वह तभी नींद से उठती है जब उसे रात्रि भोजन करना होता है या कोई फिल्म देखनी होती है।

2004 की मिस इंडिया रही तनुश्री दत्ता ने चाकलेट और आशिक बनाया आपने से बालीवुड में जोरदार शुरुआत की। तनुश्री ने अपने बिंदास अंगप्रदर्शन से मलिका शेरावत,रिया सेन जैसी अभिनेत्रियों को कडी टक्कर दी है।

हाल ही में फिल्म हार्न ओ के प्लीज में उसका नाना पाटेकर से विवाद हो गया था, जिस कारण उसे आइटम गीत से हटाकर उसकी जगह राखी सावंत को ले लिया गया था। इस पूरे मामले में तनुश्री को काफी अपमान सहन करना पडा।

इसमें कोई शक नहीं कि तनुश्री ने कम समय में ही कामयाबी हासिल की। लेकिन वह अपनी इस कामयाबी से खुश नहीं है। वह बालीवुड में पूरी तरह से छा जाना चाहती है। तनुश्री ने कहा कि वह बडे बैनर की बेहतरीन फिल्में कर रही है, जिसका नतीजा शीघ्र सामने आयेगा।

No comments:

Post a Comment